विधानसभा आम चुनाव 2023 : नाम वापसी के अंतिम दिन 10 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए, 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में –
आहोर । (छगन रैडशाह) विधानसभा सीट से नाम वापसी के बाद अब चुनावी मैदान की तश्वीर साफ हो गई है।पूरे दिन भाजपा व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने समर्थन में लेकर नाम वापस लिए हैं रिटर्निंग अधिकारी कुसुमलता चौहान ने बताया कि आहोर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 141 में नाम वापसी प्रक्रिया में अंतिम दिन गुरुवार को 3 बजे तक कुल 10 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन वापस लियें है।कुल 24 उम्मीदवार थे। अब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 141 आहोर में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में मौजूद हैं।अब आमजनता 25 नवंबर को इनका भविष्य ईवीएम में कैद करेंगे।
ये प्रत्याशी चुनावी मैदान में:-
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 141आहोर से भारतीय जनता पार्टी से छगनसिंह राजपुरोहित का चुनाव चिन्ह कमल लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। बहुजन समाज पार्टी से मसराराम का चुनाव चिन्ह हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सरोज चौधरी का चुनाव चिह्न हाथ हैं और अभिनव राजस्थान पार्टी से अशोक कुमार का चुनाव चिह्न अलमारी, आजाद समाज पार्टी कांशीराम से गोपाल परमार का चुनाव चिह्न केतली,गण सुरक्षा पार्टी से छगनाराम का चुनाव चिह्न बैटरी टार्च,करण राईका निर्दलीय के तौर पर हैं जिसका चुनाव चिह्न आटोरिक्शा हैं, करणसिंह थांवला निर्दलीय से चुनाव चिह्न गन्ना किसान है चंदनसिंह निर्दलीय से चुनाव चिह्न बल्ला, भुदरमल निर्दलीय से चुनाव चिह्न गैस सिलेंडर, भैराराम निर्दलीय का चुनाव चिह्न गुब्बारा, रामदेव देवासी निर्दलीय का चुनाव चिह्न बाल्टी,सूरज राठौड़ निर्दलीय से चुनाव चिह्न सेव , और हनुमान सिंह निर्दलीय है जिसका चुनाव चिह्न एअर कंडीशनर लेकर चुनाव मैदान में हैं।
नामांकन वापसी में – गेनाराम , राष्ट्रीय लोकतंत्रिका पार्टी से मादाराम , निर्दलीय प्रताप आंजना , गोविन्द राम, वैजन्ती कुमारी , पिरेन्द्र कुमार , मांगीलाल , सुरेश कुमार , शंकर लाल व राणे खां ने अपना नामांकन वापस लिया है।
दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच में हुई नोकझोंक –

दरअसल, नाम वापसी प्रक्रिया के अंतिम समय 4 मिनट शेष रहने पर में निर्दलीय उम्मीदवार भेराराम मीणा को कुछ पार्टी के कार्यकर्ता आवेदन वापसी करवाने के लिए आए। इसी बीच भाजपा व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में खींचतान हुई जिसमें समय पूरा हो गया। इसके बाद तकरीबन 14 मिनट तक दोनों पार्टीयो के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक चलती रही। वही मौजूद अधिकारियों ने रिटर्निंग ऑफिस परिषर से बाहर कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया।
