भाद्राजून । कस्बे के निकटवर्ती गोविंदला घाटी स्थित संत दनारामजी महाराज की तपोस्थली पर हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी मेला धूमधाम से आयोजित होगा। मेला आयोजन कमेटी के सदस्य सुरेंद्र मीणा सरपंच भाद्राजून ने बताया कि 4 सितंबर बुधवार को रात्रि जागरण होगी। जिसमें ख्याति प्राप्त लोक भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। वही 5 सितंबर गुरुवार को मेला का आयोजन होगा। मेला व्यवस्था को लेकर कमेटी के सदस्यों ने तैयारी का अंतिम रूप दिया गया है। बाजार पूरी तरीके से सजने लगे हैं। मेले को लेकर मीणा समाज में बड़ा उत्साह का माहौल है।
