सिरोही-( रमेश टेलर) जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने जिला सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के वीडियो कांफ्रेंस भवन में जिला स्तरीय टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 का शुभारम्भ किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तम्बाकू की रोकथाम करने में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए और राजस्थान तम्बाकू मुक्त प्रदेश बनाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने तंबाकू टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के पोस्टर का भी विमोचन किया। हम इस अभियान के माध्यम से युवाओं को तंबाकू उपयोग न करने और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर तंबाकू मुक्त सिरोही जिले के साथ राजस्थान प्रदेश को भी तंबाकू मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तम्बाकू सेवन एवं नशीले पदार्थों के सेवन से कैंसर, अस्थमा, हृदय, रोग, टीबी आदि भयावह रोग होने की संभावना होती है। प्रतिवर्ष भारत में लाखों और राज्य में भी लगभग सैकड़ों लोगों की मृत्यु प्रतिदिन तम्बाकू जनित रोगों से हो जाती है। यह बेहद चिंता का विषय है। टोबेको उपयोग दर में कमी लाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला, सीईओ प्रकाशचंद अग्रवाल के साथ ज़िला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे साथ ही जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खां, एनटीसीपी से बलवानसिंह उपस्थिति रहे।
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने किया टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 का जिला स्तरीय शुभारम्भ
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
