Sunday, May 3, 2026
Homeजिलाकांग्रेस पार्टी ने सदैव भारतीय संविधान के प्रति अपनी गहरी आस्था रखी...

कांग्रेस पार्टी ने सदैव भारतीय संविधान के प्रति अपनी गहरी आस्था रखी – पाराशर

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जालोर। जिला कांग्रेस कमेटी की और से संविधान दिवस के अवसर पर आज दोपहर 12.00 बजे जन अभाव अभियोग निराकरण समिती के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश सचिव जिला प्रभारी हरीश परिहार के विशिष्ट आतिथ्य एवम जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में एक “विचार गोष्टी” का आयोजन राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवम पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने भारतीय संविधान के मूल्यों सिद्धान्तों सहित उसकी मूल भावनाओं को संरक्षित रखने का कार्य किया।कांग्रेस पार्टी ने सदैव भारतीय संविधान के प्रति अपनी गहरी आस्था रखी है। आज की भाजपा सरकार देश के संविधान के विपरीत जाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजाक उड़ा रही हैं चुनी हुई सरकार को गिराना,संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों से संविधान में निहित मूल अधिकार एवम कर्तव्यों को पढ़ने,समझने एवम आमजन तक उनकी जानकारी पहुचने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव जिला प्रभारी हरीश परिहार ने कहा कि
26 नवम्बर2024 को भारत संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अपनाने की 75 वी वर्षगाँठ का गौरवपूर्ण स्मरण करेगा। इसके बाद हम 26 जनवरी,2025 को गणतंत्र दिवस मनाएंगे,जो 1950 में हमारे देश के गणतंत्र में परिवर्तन का प्रतीक है, जब संविधान लागू हुआ था। संविधान निर्माताओं ने संविधान में हर वर्ग सहित आमजन का ध्यान रखकर बनाया है हम सभी का दायित्व बनता है कि हम भारतीय संविधान के तहत कार्य करे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने कांग्रेस के साथ मिलकर संविधान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, यह सुनिश्चित किया कि यह न्याय,समानता और बन्धुत्व का प्रतीक हो। केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों ने तब से हमारे लोकतंत्र की मजबूत नीव रखी है और देश की सामाजिक- राजनीतिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।आज संविधान में निहित मूल्यों और संस्थानो को भाजपा शासन के तहत अभूतपूर्व खतरो का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हमारे लोकतांत्रिक आदर्शों की एकीकृत रक्षा की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी भवरलाल चोपडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवम कांग्रेस के नेतागणों ने हमेशा भारतीय संविधान की रक्षा एवम उसका सम्मान करने का प्रयास किया है कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने संविधान और इसके द्वारा बनाये गए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इस उद्देश्य के प्रति समर्पण अटूट रहा है। राहुल गांधी की अथक वकालत ने संविधान और कांग्रेस पार्टी की सभी के लिए न्याय और समानता की प्रतिबद्धता के बीच गहरे संबंध को मजबूत किया है।

कार्यक्रम को आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, खुशाल सिंह राजपुरोहित,नगराध्यक्ष मुमताज अली,मंडल अध्यक्ष पीर सिंह मालपुरा, रमेश सोलंकी, गजे सिंह वेडिया,सोनाराम मेघवाल, कपूराराम परिहार,आम सिंह परिहार,खसराम मेघवाल,पुखराज मेघवाल, मोड़ सिंह कबावत,सुरेश मेघवाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।

इस अवसर पर जवानाराम परिहार नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार,मंडल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी,मांगीलाल गर्ग,जुबैदा नागौरी, जीवाराम परमार,कमल सिंह बालावत,बलवंत राव,पुखराज विश्नोई,गीता श्री,फूसाराम माली,ईश्वर सिंह बालावत,जुझाराम चौधरी, मेहबूब खान,ओमप्रकाश चौधरी, लूणाराम हंस,मिश्रीमल चौधरी, हरिराम भील,सुरेश चौधरी थांवला, संभेलाराम माली,मेदाराम भील,हीराचंद भण्डारी, मुकेश कुमार, इलियास खान,इरफान खान सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारी गण,कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े