Wednesday, May 13, 2026
Homeजिलाआयुष्मान आरोग्य शिविर में लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

आयुष्मान आरोग्य शिविर में लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून । कस्बे के पीएससी भाद्राजून स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 186 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां एवं परामर्श दिया गया। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य, नेत्र व दांत की जांच की गई। सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर प्रभारी डॉ. रोशन लाल ने बताया कि इस अवसर पर आमजन को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई गई। इसमें आयुर्वेदिक, होयोपैथिक, नेत्र, दंत विभाग सहित चिकित्सा विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, टीकाकरण आयुष्मान कार्ड ई-केवाइसी व आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। शिविर में डॉ.छैलसिंह देवड़ा चिकित्सा अधिकारी भोरडा, डॉ.देवकीनंदन दंत रोग विशेषज्ञ, सोनम प्रजापत नेत्र सहायक, सचिन अग्रवाल, मादाराम, दिलीप दवे डीईओ, एचवी मोरी देवी, एलटी स्वरुप देवासी, एएनएम सौरम देवी, अनिल कुमार, एएनएम भारती सोलंकी, अंजू मैरोडिया, गीता देवी, राधादेवी एवं सेक्टर की समस्त आशा सहयोगिनी ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े