Monday, May 4, 2026
Homeजिलाचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, झोलाछाप को किया गिरफ्तार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, झोलाछाप को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ रेवदर ब्लॉक के मगरीवाडा गांव में झोलाछाप लक्ष्मणदास को किया गिरफ्तार

◆ बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और लैब के उपकरण किये बरामद

सिरोही । राज्य सरकार ने जनसाधारण के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखे जाने की दृष्टि से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश लगातार दिए जा रहे है के क्रम आज दिनांक 12 फ़रवरी 2025 को रेवदर ब्लॉक के मगरीवाडा गांव में कार्यवाही की । मगरीवाड़ा गांव में एक झोलाछाप अनाधिकृत रूप से लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था । सूचना मिलने पर सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने मय टीम जिसमे डिप्टी सीएमएचओ डॉ एसपी शर्मा, आरसीएचओ डॉ रितेश सांखला , बीसीएमओ डॉ लोंग मोहम्मद एवं सीएचसी रेवदर के इंचार्ज डॉ. मुकेश मीणा शामिल थे ने पुलिस विभाग से मंडार थानाधिकारी श्री रविन्द्र पाल राजपुरोहित के निर्देशन में मंडार थाने के हेड कांस्टेबल श्री कांतिलाल मय टीम ने कार्रवाई की ।

सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि मगरीवाडा गांव के लक्षमण के क्लिनिक के निरीक्षण के दौरान उसकी मेडिकल की डिग्री मांगी गई, लेकिन वह डिग्री नहीं दिखा पाया एवं बताया कि वो एक फिजियोथेरेपिस्ट है । उससे पूछा गया कि फिजियोथेरेपिस्ट होते हुए वो लोगो का इलाज कैसे कर रहा है एवं लैब का संचालन कैसे कर रहा है जिस पर वो कुछ नहीं बता पाया । वो फिजियोथेरेपिस्ट का डिप्लोमा भी नहीं बता पाया ।
मौके पर एक महिला के ड्रिप चढ़ रही थी ।
एक सौ साल के बुजुर्ग भी इलाज कराने बैठे थे जिस पर सीएमएचओ ने मौके पर ही 108 एम्बुलेंस बुला कर सरकारी अस्पताल भिजवाया । झोलाछाप के क्लिनिक पर बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और लेब जांच के उपकरण बरामद किए गए जिनको जब्त किया गया ।
पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है ।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े