◆ निजी चिकित्सालय एवं रोग विज्ञान प्रयोगशाला (ब्लड टेस्ट लेब) का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में पंजीयन होना जरूरी
सिरोही – जिले में पीसीपीएनडीटी अधिनियम एवं क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले समस्त निजी चिकित्सालय एवं रोग विज्ञान प्रयोगशाला (ब्लड टेस्ट लेब) की संचालक एवं चिकित्सक की एक दिवसीय प्रशिक्षण (कार्यशाला) स्वास्थ्य भवन के सभागार में सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने कार्यशाला में बताया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम की जानकारी दी एवं जिले में बालिका लिंगानुपात की जानकारी देते हुए राज्य सरकार द्वारा मुखबिर योजना की जानकारी दी गई एंव भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायत दर्ज कराये जाने हेतु विभाग द्वारा जारी किया गया वाट्सअप नंबर 9799997795 एवं टोल फ्री नंबर 104 के बारे में अवगत कराया गया। जिले में संचालित सोनोग्राफी केन्द्र के संचालक, चिकित्सकों को जानकारी देते हुए पंजीकृत केन्द्रों पर अधिनियम के अनुसार पालना किये जाने वाले नियम व रिकॉर्ड संधारण के बारे में निर्देश प्रदान किये।
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत, रजिस्टर्ड प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर पर गर्भवती महिलाएं निशुल्क सोनोग्राफी करे जिसका भुगतान राज्य सरकार समय समय करती है किसी भी गर्भवती महिला को समस्या का सामना करना नहीं पड़े इसलिए सभी निजी सोनाग्राफी संचालक विशेष ध्यान रखे।
सीएमएचओ ने जिले समस्त निजी चिकित्सालय एवं रोग विज्ञान प्रयोगशाला (ब्लड टेस्ट लेब) संचालक को निर्देश दिये कि अगल एक माह के भीतर सभी अपनी संस्थान का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजिकरण करना सुनिश्चित करें पंजीयन के अभाव में विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई होने पर समस्त जिम्मेदारी संस्थान संचालक की होगी।
सीएमएचओ ने कहा कि समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सालय सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मुहैया कराए।
निजी लैब एवं अस्पताल संचालकों ने बताया की बायोमेडिकल वेस्ट इकट्ठा करने वाली एजेंसी दूसरे जिलों की अपेक्षा ज़्यादा चार्ज कर रहा है इस पर सीएमएचओ ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जिले में संचालित सभी निजी चिकित्सालय एवं रोग विज्ञान प्रयोगशाला (ब्लड टेस्ट लेब) के साथ है एवं इस बाबत वो निदेशालय को अवगत करवायेंगे ।
प्रशिक्षण में डिप्टी सीएमएचओ डॉ एसपी शर्मा, आरसीएचओ डॉ रितेश सांखला , डीपीएम नरेश कुमार टेलर के साथ विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
