Sunday, May 3, 2026
Homeजिलाशुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆पिण्डवाडा शहर में खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

सिरोही । राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के दिशा-निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ जारी अभियान ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार‘ के तहत पिण्डवाडा शहर के खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण कर नमूनीकरण की कार्रवाई की गई ।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलावटियों के खिलाफ शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत अभियान चला रखा है।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ एसपी शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मवीर, खाध सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत की टीम ने चम्पालाल मिष्ठान भण्डार रोहिड़ा वाले ब्रांच पिंडवाड़ा से मिल्क केक, कलाकंद, गुलाबजामुन की मिठाई के नमूने, भगवती मर्चेंट पिंडवाड़ा से चीनी, नमक, सोयाबीन रिफाइन तेल, बेसन के नमूने लिये। साथ ही विक्रेताओं को साफ सफाई रखने और शुद्ध खाद्य पदार्थों का विक्रय करने और खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने के निर्देश दिए। नमूने जांच लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं। जो खाद्य पदार्थों का सैम्पल लिये है इसमे अगर मिलावट पायी गई तो उन पर एफ.एस.एस. एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी ।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े