Monday, May 4, 2026
Homeजिलाकलेक्टर मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से लिया...

कलेक्टर मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से लिया सुविधाओं के बारे में फीडबैक

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

पाली । जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने शनिवार को टैगोर नगर अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अस्पताल के आसपास रहने वाले लोगों से अस्पताल से मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर एलएन मंत्री शनिवार को पाली शहर के टैगोर नगर में संचालित हो रहे आयुष्मान आरोग्य केंद्र शहरी स्वास्थ्य केंद्र टैगोर नगर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, दवा वितरण केंद्र, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में चिकित्सा प्रभारी डॉ राकेश हाटेला से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। बाद में कलेक्टर ने अस्पताल के आसपास रह रहे लोगों से भी मिले तथा उनसे अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं एवं अस्पताल के स्टॉफ के बारे में फीडबैक लिया।

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Rural Development & Panchayati Raj Dept. Rajasthan Madical & Health department rajasthan DOIT&C Pali Police

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े