Saturday, January 31, 2026
Homeराज्यजयपुर महानिरीक्षक पुलिस ने वृत कार्यालय पोकरण का किया निरीक्षण, दिये विशेष...

जयपुर महानिरीक्षक पुलिस ने वृत कार्यालय पोकरण का किया निरीक्षण, दिये विशेष दिशा निर्देश

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ एस. परिमाला, भापुसे, महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, राजस्थान, जयपुर द्वारा जिला जैसलमेर का किया वार्षिक निरीक्षण

◆वृत कार्यालय पोकरण का किया निरीक्षण, दिये विशेष दिशा निर्देश

◆महिला सुरक्षा सखियों, सीएलजी सदस्यों व आमजन के साथ ली बैठक

◆ पुलिस थाना पोकरण का किया निरीक्षण, दिये विशेष दिशा निर्देश

जैसलमेर । जिला स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ करने हेतु पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार जिलों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है। उसी क्रम में दिनांक 25 मार्च को एस. परिमाला, आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, राजस्थान, जयपुर जिला जैसलमेर के वार्षिक निरीक्षण हेतु जैसलमेर पंहुचे। वृत कार्यालय पोकरण का किया वार्षिक निरीक्षण, विशेष दिशा निर्देश दिए गए।


जिला स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ करने हेतु पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार जिलों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है। उसी क्रम में आज दिनंाक 25.03.2025 को श्रीमति एस. परिमाला, आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, राजस्थान, जयपुर द्वारा वृत कार्यालय पोकरण पहॅूच वार्षिक निरीक्षण किया गया। वृत के हल्का क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा वृत कार्यालय में संधारित रेकर्ड की जॉच कर कार्यालय पर पदस्थापित स्टॉफ से जानकारी प्राप्त की। पुलिस प्राथमिकता की अक्षरशः पालना करने के निर्देश दिये गये।
वृत कार्यालय के निरीक्षण के समय जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर सुधीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण प्रवीण कुमार एवं वृताधिकारी वृत पोकरण भवानीसिंह एवं छतरसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पोकरण उपस्थित रहे।
महिला सुरक्षा सखियों, सीएलजी सदस्यों, मौजिज लोगों एवं आमजन के साथ में की मिटींग
महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, राजस्थान, जयपुर द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार महिला सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र एवं सीएलजी सदस्यों, मौजिज लोगों व आमजन की मीटींग ली गई। महिला सुरक्षा सखियों को कानूनी प्रावधानों एवं महिलाओ के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा महिला सुरक्षा सखियों के द्वारा सुझाव भी दिये गये। पुलिस मित्रों एवं सीएलजी सदस्यों व आमजन से पुलिस की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए गए। साइबर क्राईम के बारे में जागरूक किया गया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों पर दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, राजस्थान, जयपुर द्वारा निरीक्षण हेतु पुलिस थाना पोकरण पहॅूच वार्षिक निरीक्षण किया। थाना के हल्का क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा थाना पर किये जाने वाले कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर थाना में संधारित रेकर्ड की जॉच की तथा थाने पर पदस्थापित स्टॉफ से जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस प्राथमिकता की अक्षरशः पालना करने के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण थाना, मालखाना, मैस, रेकर्ड रूम का निरीक्षण किया गया तथा निर्देश दिये गये।
थाना के निरीक्षण के समय जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर सुधीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण प्रवीण कुमार एवं वृताधिकारी वृत पोकरण भवानीसिंह एवं छतरसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पोकरण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े