- Advertisement -
विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँची कैलाश नगर
कैलाश नगर । उपतहसील कैलाश नगर के राजीव गांधी केंद्र के सामने विकसित भारत संकल्प यात्रा मगलवार को उपतहसील क्षेत्र के कैलाश नगर में पहुंची। इस दौरान विधायक ओटाराम देवासी ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार की ओर से निर्मित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम चला कर यह प्रमाणित कर दिया है कि प्रधानमंत्री समाज में हर व्यक्ति के विकास की चिंता करते है।
विधायक देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर योजना को पूरा करने की गारंटी ली है, इसीलिए मोदी की दी हुई गारंटी की गाड़ी हर ग्राम पंचायत तक आई है। शिवगंज तहसील से प्रत्येक विभाग उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई और कहा की प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उस दिशा में हम सब मिल कर काम करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी,पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह देवड़ा, पूर्व उप जिला अध्यक्ष लुम्बा राम चौधरी, मण्डल अध्यक्ष गणेश पुरोहित, शिवगंज प्रधान ललीता कवर,कैलाश नगर सरपंच तेजाराम मीणा, प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह देवड़ा, कैलाश भाई रावल,अमरा राम देवासी,नाथु राम पुरोहित, मोहन पुरोहित, उकेश प्रजापति,ग्रामवासियों ने विधायक ओटाराम देवासी का स्वागत किया।
- Advertisement -
