◆ आमजन से अपील लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामले रख कर निपटारा करवाये
◆ आगामी 9 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
आहोर । उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्री काउंसलिंग शिविर का आयोजित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तहसीलदार हितेंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में प्री काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया इस दौरान उपखण्ड मुख्यालय पर तहसीलदार हितेंद्र त्रिवेदी ने आमजन को लोक अदालत की प्री काउंसलिंग शिविर में बताया आगामी 9 मार्च द्वितीय शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को लोक अदालत में रखवा कर अधिक से अधिक मामले आपसी सहमति व्यक्त समझौते के आधार पर निस्तारित करवाने में आम जन से अपील कर सहयोग प्रदान करे तथा जिसमें धन व समय की बचत करें वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के पीएलवी रमेश कुमार बेदाना ने बताया कि न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के दीवानी मामले समस्त,धन वसुली के प्रकरण,श्रम एवं नियोजन संबंधी विवादों के प्रकरण, बिजली, पानी, एवं अन्य बिलों के भुगतान से संबंधित प्रकरण, मजदुरी भत्ते और पेंशन भत्तों से संबंधित प्रकरण, उपभोक्ता एवं विक्रेता सेवा प्रदाता के मध्य के विवाद, राजीनामा योग्य फौजदारी मामले, चेक अनादर के मामले, मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम के मामलों का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर किया जाता है वही आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में अधिक से अधिक आपसी सहमति बनाकर समझेते के आधार पर राजीनामा करके प्रकरण निस्तारित करवाने में सहयोग करने के लिए अपील की गई लोक अदालत के फायदे में बताया कि पक्षकारों की आपसी सहमति से फैसला होता है जिसमें कोई अपील नहीं होती है लोक अदालत में सुलभ सस्ता और त्वरित न्याय मिलता है
इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष मांगीलाल चौधरी,सहायक प्रशासनिक अधिकारी विरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक आसुसिह, एडवोकेट संजय खान, अध्यापक गणपत सिंह, इंद्रमल परिहार, मुलाराम, धन्ना राम, होमगार्ड अश्विन कुमार सहित आमजन उपस्थिति रहें
