Sunday, May 3, 2026
Homeधार्मिकमुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भैरूनाथ अखाड़ा के महंत गंगानाथ महाराज का...

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भैरूनाथ अखाड़ा के महंत गंगानाथ महाराज का किया पूजन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

गुरू पूर्णिमा के पावन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गुरू वंदन संदेश का किया पठन

जालौर । राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने रविवार को गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर राज्य सरकार की ओर से जालोर स्थित भैरूनाथ अखाड़ा में महंत गंगानाथ महाराज का माल्यार्पण कर पूजन किया।
इस दौरान उन्होंने गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गुरू वंदन संदेश का पठन कर महंत गंगानाथ महाराज को सौंपा।
इस अवसर पर संत प्रेमनाथ, ईश्वरनाथ, आनन्दनाथ, मोहननाथ, साईनाथ, निरंजननाथ, जालोर उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल मीना, तहसीलदार गेनाराम भुंगरिया, जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, सायला प्रधान ढोमी देवी, रविन्द्रसिंह बालावत, दीपसिंह धनानी, पुखराज पुरोहित, नाथूसिंह तीखी, डिम्पलसिंह, सुरेश सोलंकी, अरविन्द गर्ग, परमवीर सिंह भाटी, बसन्त सुथार, प्रकाश खत्री, अखाड़ा समिति के पारसमल परमार, ओबाराम देवासी, नवीन सुथार व लालचंद प्रजापत सहित बड़ी संख्या मेंं आमजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े