◆भाईयो ने बहनों को सुंदरी ओढ़ा कर दिया सुरक्षा का वचन
सिरोही (रमेश टेलर) क्षेत्र में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
क्षेत्र के जामोतरा में 40 वर्षों बाद 501 महिलाओं ने तालाब पूजन किया।
इस दौरान भाईयो ने अपनी बहिनों को चुनड़ी ओढ़ाकर सुरक्षा का वचन दिया।
क्षेत्र में सावन मास की हरियाली तीज पर सर्व समाज की महिलाए अपने भाईयो के सुख समृद्धि की कामना को लेकर तालाब पूजन करती हैं।
जामोतरा गांव में सर्व समाज की करीब 500 महिलाओं ने मंगल-गीत गाते हुए जय कारों के साथ गांव के तालाब का पूजन किया।
पंडित दिनेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तालाब पूजन करवाया। इस दौरान भाई-बहिन द्वारा समुन्द्र मंथन की तर्ज पर तालाब में उतर कर नारियल या मटकी से भाई बहन हिलोरे करते हुएं भाई बहनों को सुरक्षा वचन देता है तो बहन भाई के सुख समृद्धि की भगवान से प्राथना करती हैं। भाई-बहिन के अटूट प्रेम साफ देखने को मिलता हैं। इस दौरान भाईयो ने बहिनो को चुनड़ी ओढ़ाकर बहिन के सफल दाम्पत्य जीवन की कामना के साथ सुरक्षा का वचन दिया।
साथ ही पंडितो द्वारा विशेष पूजन कर इंद्र देवता से अच्छी बारिश करने की अर्ज की।
पूजन से पहले बहनों ने तालाब की पाल की सुरक्षा के लिए मिटी डाल कर दिवाल को मजबूत किया दौरान महिलाओं के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें
