भाद्राजून। तहसील कार्यालय भाद्राजून में अभिभाषक संघ द्वारा गृह मंत्री भारत सरकार के नाम तहसीलदार लधाराम पंवार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि कोलकत्ता में छात्रा डॉक्टर के साथ रेप और निर्मम हत्या एंव अस्पताल परिसर मे शान्तिपुर्वक विरोध कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर्स पर पुलिस की मौजूदगी में अराजक तत्वों द्वारा हमला किया गया। वही अस्पताल में तोड़ फोड़ कर घटना के साक्ष्यो की नष्ट करने की कोशिश की। जिसको विरोध में पुरे देश के डॉक्टर्स आन्दोलित हैं।
तहसील भाद्राजून के समस्त अधिवक्ताओं ने ज्ञापन प्रेषित कर उपरोक्त निर्मम हत्या के खिलाफ विरोध व रोष प्रकट किया है। वही बलात्कार की घटनाओं का निषेध व पुनरावृत्ति को रोकने के उचित कानुन व उपचार की माग भी की है।
अभिभाषक संघ द्वारा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
