◆हजारों की संख्या में लगाएं पौधे
सिरोही – (रमेश टेलर) मंडवारिया रोड स्थित मेलेश्वर महादेव गार्डन में मंगलवार को भामांशाह इंद्रमल कोठारी के सहयोग से मानवाधिकारी सुरक्षा संगठन के बैनर तले महंत तीर्थगिरिजी के मुख्य अतिथि में हाजरो पोधा रोपण किया गया।

इस दौरान महंत तीर्थगिरि ने बताया की पोधा और बालक की परवरिश एक जैसी होती हैं। जैसे ही बालक की देख भाल कर उसे बड़ा किया जाता हैं। वैसे ही पौधे से पेड़ बनने तक बहुत ही अच्छी देख भाल करनी होती हैं। इस दौरान भामाशाह ने बताया की केवल पोधा रोपण कर इति श्री नही करना हैं इनको पेड़ बनाने एम सभी को सहयोग करना होगा। उन्होंने बताया की रण को वन में बदलना सभी की कर्तव्य बनता हैं। इस दौरान सभी ने पौधो के पेड़ बनने एक उनकी देख भाल के साथ उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार सुरक्षा संगठन जिलाध्यक्ष कानाराम, भामाशाह इंद्रमल कोठारी परिवार, मंडवारिया सरपंच सविता देवी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं साथ ग्रामीण मौजूद रहें।
