Saturday, January 31, 2026
Homeराजनीतिजिला भाजपा की ओर से राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के जन्मदिन पर स्नेहमिलन...

जिला भाजपा की ओर से राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के जन्मदिन पर स्नेहमिलन कार्यक्रम शनिवार को

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सिरोही (रमेश टेलर)भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचायतीराज व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के जन्मदिन पर शनिवार को नीझी गार्डन में स्नेह मिलन समारोह रखा गया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के जन्म दिन पर शनिवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर सिरोही सारणेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद भाजपा संगठन के मोर्चो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा गोयली चौराहे से स्वागत करते हुए पणिहारी गार्डन जाएंगे। राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह है
भजन सम्राट छोटूसिंह रावण राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन के अवसर पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जिसमें साधु संतों का भी सानिध्य रहेगा।
राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन सहित विधायकगण, प्रदेशभर से गणमान्य लोग, प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधी, भाजपा जिले, मंडल व मोर्चे के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी व भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े