Monday, May 4, 2026
Homeजिलापावनखिंड दौड़ 29 को, टी शर्ट का किया विमोचन

पावनखिंड दौड़ 29 को, टी शर्ट का किया विमोचन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जालोर । (सुरेश गर्ग रोड़ला) क्रीड़ा भारती एवं शिक्षक संघ राष्ट्रीय के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त को सुबह 6:30 पर आयोजित पावनखिंड युवा दौड़ भगतसिंह स्टेडियम से मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संजीव कुमार के द्वारा पावनखिंड पर बोद्धिक देंगे एवं दौड़ को भगवा झण्डी बताकर रवाना होगी एवं समापन सिरे मंदिर पगलिया पर ज़िला कलेक्टर पूजा पार्थ के मुख्य आतिथ्य में होगा । शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ज़िलाध्यक्ष शैतानसिंह राजपुरोहित एवं क्रीड़ाभारती के ज़िलामंत्री भागीरथ गर्ग ने बताया कि पावनखिंड युवा दौड़ में बालक बालिका भाग लेंगे उनके लिए टी शर्ट की व्यवस्था भंडारी मशीनरी स्टोर जिवाना सायला वालो की तरफ़ से की गई ।टी शर्ट का विमोचन ज़िला कलेक्टर पूजा पार्थ ने किया ।इस अवसर पर शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष शैतान सिंह राजपुरोहित , क्रीड़ा भारती के ज़िलाउपाध्यक्ष नाथु सोलंकी ,अर्जुन सिंह सिन्धल ,क्रीड़ा भारती ज़िलामंत्री भागीरथ गर्ग , रघुवीरसिंह व सुदर्शन व्यास मोज़ूद थे ।दौड़ का आयोजन 29 अगस्त को सुबह 6 :30 बजे का प्रारंभ भगतसिंह क्रीड़ा स्थल में खिलाड़ियों को मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संजीव कुमार द्वारा पावनखिंड युवा दौड़ के बारे में बोद्धिक दिया जाएगा इसके बाद खिलाड़ियों को भगवा झंडी बताकर दौड़ को रवाना होगी ,दौड़ भगतसिंह क्रीड़ा स्थल से प्रारंभ होकर ,सूरजपोल , विवेकानंद स्मृति चौराह( हॉस्पिटल चोराह) हरिदेव सर्कल , न्यू बस स्टैंड होते हुए सिरे मंदिर पगलिया में समापन होगा । इस दौड़ में प्रथम आने वाले को 2100 रुपये एवं स्मृतिचिह्न ,द्वितीय आने वाले को 1100 रुपये एवं स्मृतिचिह्न व तृतीय आने वाले को 501 रुपये एवं स्मृतिचिह्न प्रदान किया जाएगा एवं सभी खिलाड़ियों को टी शर्ट दिये जाएँगे ।इस दौड़ में बालक व बालिका का अलग- अलग वर्ग होगा ,इस दौड़ में 15 वर्ष से अधिक बालक /बालिका भाग ले सकेंगे , इस दौड़ के लिए पावनखिंड दौड़ नाम से लिंक जारी किया गया है जिसने सभी खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है ।यह दौड़ उन सेनिको के स्मृति में आयोजित की जा रही है जिसने आदिलशाह के 10000 सैनिको को मराठा सैनिक बाजीप्रभु देशपांडे के नेतृव में 57 किलोमीटर दौड़ लगाकर मुग़ल सैनिको को मारा था एवं शिवाजी महाराज को सुरक्षित पनहलगठ क़िले में पहुँचाया था . इस अवसरपर क्रीड़ा भारती के ज़िलाध्यक्ष लालसिंह साँखला,अर्जुनसिंह सिन्धल , नाथुसोलंकी, रमेश राजपुरोहित ,मिस्रीमल सुथर ,पुष्पेन्द्र परमार ,नाथाराम भाटी, ओमप्रकाश गर्ग,शैलेश लोधी, विकास जावा ,सूरज सिंह इन्दा,मंगलसिंह बालोत, ओमप्रकाश परमार ,मनीष बागरेचा, ललित कुमार दवे,कल्पेश बोहरा,हितेश सोलंकी, सुभम जावा, भावेश कुमार ,राहुल परमार सहित क्रीड़ा भारती एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारी मोजूद रहेंगे ।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े