◆पौधरोपण कार्यक्रम में स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों व अधिकारियों ने निभाई सहभागिता।
भाद्राजून. कस्बे में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थियों व अधिकारियों ने सघन पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर भाद्राजून के सयुक्त तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर भाद्राजून के नवीन भूमि पर सघन पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ भाद्राजून तहसीलदार लधाराम पंवार, भाद्राजून थानाधिकारी प्रेमाराम, कुशलराज, महावीर सिंह, दयानन्द यादव, छतरा राम, मोहनलाल की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में 150 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पोधे लगाकर पोधो की देखरेख व संरक्षण करने का जिम्मा भी लिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
पौधरोपण कार्यक्रम में सहयोग करने में महामंडलेश्वर संतोष भारती महाराज, पोकरराम प्रजापत, अजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार, बजरंग दास, योगेश वैष्णव, कल्याण सिंह, बाबू लाल देवासी, मदाराम सुथार, हेमंत चोपड़ा, महेंद्र सिंह जोधा, झपुराराम, परबत सिंह रोडला, विक्रम पटेल बांकली, रमेशसिंह राजपुरोहित, लखमाराम देवासी, राजू दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही।
