Monday, May 4, 2026
Homeहलचल’’जानिये अपने स्थानीय जनप्रतिनिधि को’’ निबंध प्रतियोगिता के पत्रक का हुआ विमोचन

’’जानिये अपने स्थानीय जनप्रतिनिधि को’’ निबंध प्रतियोगिता के पत्रक का हुआ विमोचन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार

आहोर। (छगन रैडशाह) अधिवक्ता परिषद् आहोर ईकाई एवं आहोर नगर सेवा संघ के तत्वाधान में होने वाली ’’जानिये अपने स्थानीय जनप्रतिनिधि को’’ निबंध प्रतियोगिता के पत्रक का शुक्रवार को आहेार तहसील परिसर में विमोचन किया गया। परिषद् के जिला सह-संयोजक ललित खत्री ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता के लिए दिनांक 6 सितम्बर से 11 सितम्बर तक स्वरचित निबंध की प्रविष्टियां ली जाएगी। प्रविष्टि आहोर में भैरूलाल जैन, ललित खत्री, लीला राजपुरोहित, अशोक सुथार एवं दिनेश सुथार के पास दिनांक 11सितम्बर शाम 5 बजे तक जमा करवाई जा सकती है।

प्रतियोगिता दो वर्गो में होगी, जिसमें कनिष्ठ वर्ग आयु 19 वर्ष तक एवं वरिष्ठ वर्ग आयु 19 वर्ष से अधिक है। खत्री ने बताया कि दोनो वर्गो में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को क्रमशः 2100/-, 1501/- और 1101/- का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही 5-5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओ की घोषणा 21 सितम्बर को की जायेगी।

पत्रक विमोचन के दौरान हितेश त्रिवेदी तहसीलदार आहोर, रमेशसिंह राजपुरोहित, नायब तहसीलदार आहोर, भेरूलाल जैन, अध्यक्ष नगर सेवा संघ आहोर, ललित खत्री-सह-संयोजक अधिवक्ता परिषद् जालोर, अशोक सुथार-संयोजक, अधिवक्ता परिषद् आहोर, मांगीलाल चौघरी, अध्यक्ष अभिभाषक संघ आहोर, प्रहलादसिंह जोधा, सुभाष गोमतीवाल, गजेन्द्रसिंह मांगलिया, पोमाराम मेधवाल, श्रीपालसिंह चारण, शेषकरणसिंह चारण, महेन्द्रसिंह चारण, भलाराम देवासी, सुर्यपालसिंह डूडसी, पारसाराम मेघवाल सहित अधिवक्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े