Monday, May 4, 2026
Homeशिक्षाके.पी. कॉलेज में मनाया शिक्षक दिवस

के.पी. कॉलेज में मनाया शिक्षक दिवस

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

आहोर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष में के.पी. कॉलेज आहोर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कॉलेज के निदेशक हनु प्रजापति ने माँ सरस्वती व डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । कॉलेज के निदेशक हनु प्रजापति द्वारा
द्वारा छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीन काल से चलते आ रहा है और आज भी यह कायम है, उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व एवं गुरु -शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया, और कहा एक अच्छे शिक्षक का कार्य छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाना,और शिष्य का कार्य आगे चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है। उपस्थित छात्र -छात्राओं ने गुरु -शिष्य की परंपरा को निभाने और एक अच्छे शिष्य की तरह छात्रों ने प्रण किया कि अपने आसपास रहने वाले अशिक्षित भटके हुए छात्र छात्राओं को सही राह दिखाने एवं एक अच्छे इंसान बनाने की प्रेरणा देंगे।सहायक प्राचार्य हरकीरत सिंह और संस्था प्रबंध भावना खण्डेलवाल ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग व शिक्षा में शिक्षक को क्या भुमिका है उसके बारे में विचार प्रकट किए । भारतीय संस्कृति और परंपरा का पालन करते हुए छात्र छात्राओं ने सहायक आचार्यों के मस्तक पर रोली और अक्षत लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को भी उपहार दिए।

इसके बाद छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राकेश कुमार, जितेंद्र सिंह,दीपक श्रीमाली, नरेंद्र पाल सिंह, पायल खंडेलवाल, माफी प्रजापति, हीना सुथार, नीलम माली,सुमित्रा देवी, आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े