Monday, May 4, 2026
Homeजिलापीएलवी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु किया जागरूक 

पीएलवी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु किया जागरूक 

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆28 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित

आहोर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश हारुन के आदेशानुसार आगामी 28 सितंबर को जिले के सभी न्यायालयों में एक साथ राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी रमेश कुमार बेदाना ने बताया कि आहोर उपखंड मुख्यालय के तहसील कार्यालय, पंचायत समिति, पुलिस थाने , अस्पताल परिसर, व ग्राम पंचायतों व आंगनवाड़ी केन्द्र पर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु आम जन को जागरूक किया गया व पेम्पलेट व पोस्टर भी लगाये गये, आम जन से अपील की गई की लोक अदालत में आकर न्यायालयों में लंबित चल रहे मामलों को लोक अदालत में रखवा कर आपसी सहमति व राजीनामे के माध्यम से निस्तारित करवाये, इस दौरान बार अध्यक्ष मांगीलाल चौधरी, एडवोकेट सुभाष गोमती वाल, अशोक कुमार पोकरराम, पुलिस HC भवरसिंह, रमेश कुमार, अतिरिक्त तहसील ओफिस कानुनगो दिनेश गोयल,RI गुलाब खान, पुलिस fc सुरेश मौशन,सुशीला,सविता मौजूद रहे

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े