जालोर । ( सुरेश गर्ग रोडला)जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं द्वारा वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही जून 2024 की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित लक्षण को प्राप्त करने एवं जिले के विकास में सहभागिता के संदर्भ में जिला स्तरीय परामर्श धात्री समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में बुधवार को सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के.गावंडे ने बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों के बारे में जानकारी लेते हुए बैंकर्स को निर्देशित किया वे सरकारी योजनाओं के तहत लम्बित आवेदनों का प्राथामिकता के साथ त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जयपुर के सहायक महाप्रबंधक मनीष मंडल, नाबार्ड के विकास अधिकारी उत्तम डाबी, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश राम टांक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन पारीक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी, अग्रणी बैंक प्रबंधक व एसबीआई आरसेटी के निदेशक रमेश कुमार, सरपंच हनुमानराम एवं विभिन्न बैंकों के प्रबंधक व विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय समीक्षा समिति व परामर्श धात्री समिति की बैठक सम्पन्न
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
