सायला । उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई सूरजभान बिश्नोई उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । उक्त जनसुनवाई में कुल 18 परिवाद प्राप्त हुए ,जिसमें से 15 परिवाद पंचायती राज विभाग से संबंधित है पंचायती राज विभाग के 15 परिवादो में से आठ परिवारों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई। शेष 07परिवाद में से 03 परिवाद ग्राम पंचायत तिलोड़ा सम्बन्धित नरेगा कार्यों की जांच तथा सामान्य बैठक नही होने के है व ग्राम पंचायत बलवाड़ा के सी सी रोड तथा ग्राम पंचायत उम्मेदाबाद बालिका स्कूल के पास आम रास्ते को बंद करने आदि से संबंधित है। जिनकी जांच कर कारवाही कर तुरंत निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही सभी परिवाद को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया गया ।उक्त जनसुनवाई में ब्लॉक सतरीय अधिकारी मौजूद रहे विभागवार राजस्थान सम्पर्क पोर्टल दर्ज परिवाद की समीक्षा की गई ,तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने हेतु ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया।
