Monday, May 4, 2026
Homeप्रशासनअंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जालोर (सुरेश गर्ग रोडला) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जालोर द्वारा समाज कल्याण सप्ताह के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह जालोर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक वृद्धजनों का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई।


इस दौरान सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजीव सुथार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए वृद्धजनों के कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ललित मेवाड़ा ने वृद्धजनों को समय के साथ समायोजन करते हुए निरंतर नई स्किल सीखने तथा योग की महत्ता के बारे में बताया। कार्यक्रम में वृद्धजनों का माला व शॉल पहनाकर सम्मान किया गया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े