Monday, May 4, 2026
Homeजिलाभाद्राजून तहसील में अब पंवार होंगे नए तहसीलदार दो सप्ताह में दो...

भाद्राजून तहसील में अब पंवार होंगे नए तहसीलदार दो सप्ताह में दो तहसीलदार के तबादले

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून । तहसील मुख्यालय भाद्राजून में अब नए तहसीलदार चन्दन पंवार होंगे, जिन्होंने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इनसे पूर्व 3 अक्टूबर को जारी तबादला सूची में भाद्राजून तहसील से तहसीलदार लधाराम पंवार के स्थान पर मनोज कुमार को तैनात किया गया था। बाद में 15 अक्टूबर को जारी तबादला सूची में मनोज कुमार के स्थान पर चन्दन पंवार को भाद्राजून तहसील मुख्यालय लगाया गया। ग्रामीणों व कर्मचारियों ने नवागत तहसीलदार का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। नवागत तहसीलदार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्व विभाग के सभी कार्य समय पर हो और किसानों को उनके काम के कारण परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि में किसानों से जुड़ी समस्याओं का जल्द ही निपटारा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही नियमानुसार जनसुनवाई, कानून और व्यवस्था, तहसील में डिजिटल और तकनीकी में सुधार पर कार्य करने का प्रयास होगा ताकि आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े