Monday, May 4, 2026
Homeहादसाआग की चपेट में आये सड़क मार्ग के एक तरफ लगे हरे...

आग की चपेट में आये सड़क मार्ग के एक तरफ लगे हरे पेड़

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून. कस्बे में मंगलवार को वन विभाग के अंतर्गत भाद्राजून गांव से ढाणी की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग के एक तरफ लगे विभिन्न प्रजातियों के हरे पेड़ आग की चपेट में आये। अज्ञात कारणों से लगी आग हवा के चलते भाद्राजून गांव की तरफ बढ़ने लगी। सूचना पर भाद्राजून पुलिस से हेडकॉस्टेब मोहनलाल सहित पुलिस के जवानों व ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। वही बाद में सूचना पर दमकल वाहन भी समय पर पहुँच जाने के बाद पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से धीरे धीरे आग पर काबू पाया गया। जिससे काफी हद तक पेड़ पौधों सहित हरित वनस्पति को आग की चपेट से बचाया गया। हालांकि कुछ पेड़ पौधे व वनस्पति को नुकसान पहुँच गया। पहाड़ी इलाका होने के साथ ही सुखी घास के कारण आग का विस्तृत क्षेत्र में फैलाव होता है। उधर सूचना पर वन विभाग भाद्राजून के अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े