भाद्राजून । पुलिस थाना भाद्राजून के नए थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस कमल किशोर सुथार ने रामसीन पुलिस थाना से भाद्राजून पुलिस थाना का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थानेदार प्रेमाराम बिश्नोई ने भाद्राजून थाना से पुलिस मुख्यालय जालोर में पद संभाला। थानाधिकारी ने स्थानीय पुलिसकर्मियों से अपराध के बारे में जानकारी लेकर थाने का निरीक्षण कर स्टाफ से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद थानाधिकारी को स्थानीय पुलिसकर्मियों व लोगो ने बधाइयां दी। वही माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
