Sunday, May 3, 2026
Homeजिलाजिला कलेक्टर व विधायक निष्क्रमणीय आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर किया...

जिला कलेक्टर व विधायक निष्क्रमणीय आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

आहोर । क्षेत्र के निष्क्रमणीय आवासीय विद्यालय हरियाली में अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिलने के बाद रविवार शाम को जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गावंडे व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।
उनके साथ आहोर उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर सहित शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर व विधायक ने आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत जानकारी ली।
कुछ लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने एवं विद्यालय स्टाफ को शिक्षण व्यवस्था पर ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री लाखाराम देवासी, मंडल अध्यक्ष अमृत देवासी, बीडीओ लाखाराम देवासी, उमाराम देवासी, वचनाराम, गोपाल, मांगीलाल कई लोग मौजूद रहे।
इधर, राष्ट्रीय पशुपालक संघ के अध्यक्ष लालजी राइका ने अव्यवस्थाओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े