Friday, April 10, 2026
Homeजिलाबीजेपी के राज में अपराध बढ़ा और विकास रुका - सवाराम पटेल

बीजेपी के राज में अपराध बढ़ा और विकास रुका – सवाराम पटेल

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

आहोर । (छगन रैडशाह) कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल ने बताया कि राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बने हुए 1 साल पूरा हुआ। राजस्थान सरकार झूठे आकड़े पेश कर अपनी एक साल की उपलब्धियाँ बता कर सरकारी खर्चे पर जश्न मना रही है लेकिन हक़ीक़त कुछ और ही हैं।
किसी राज्य के विकास के लिये शिक्षा , चिकित्सा , सड़क , पेयजल, बिजली के साथ अन्य आधारभूत सुविधाएँ होने ज़रूरी है एक साल हो गया आज शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज,स्कूलों में शिक्षको के 30-40% पद रिक्त पड़े है छात्रो का भविष्य बर्बाद हो रहा है, अधिकतर हॉस्पिटलो में डॉक्टर , कंपाउडर, नर्श नहीं है पेशेंटो को निजी अस्पतालों में महँगा इलाज लेना पड़ रहा है, सड़के टूटी पड़ी है अशोक गहलोत जी के शासन में स्वीकृत सड़के भी रिव्यू के नाम पर रोक रखी, तो कई जगह ठेकेदारो ने काम रोक रखा है पेयजल व सिंचाई का पानी नहीं आ रहा है नर्मदा से पेयजल जालोर ज़िले में नहीं के बराबर आ रहा है जिसको लेकर बीजेपी से जीते हुए सासंद लुंबाराम ने ख़ुद ज़िलाधिकारियों की मीटिंग में अधिकारियों को लताड़ा है व बिजली के लिये किसान व आमजन दुखी है एक तो बिजली न के बराबर दी जाती है दूसरी तरफ़ लंबे समय से डिमांड राशि जमा करवाने के बावजूद कनेक्शन व सामग्री नहीं दी जा रही है किसान व जनता आये दिन अधिकारियो व जीएसएस का घेराव कर रहे है आमजन दुःखी है राजस्थान का विकास रुका हुआ है
दूसरी तरफ़ राजस्थान में हत्या, बलात्कार ,डकेटी, चोरी की घटनाओं के साथ अपराध बढ़ा है। गाँव रायथल, रेवड़ा, भाद्राजून , मादडी में किसानों के ट्रेक्टर,ट्रॉली , टैंकर व किसानी का सामान चोरी हुआ लंबा समय हो गया पुलिस अपराधियों को पकड़ने में विफल रही है सरकार व पुलिस का अपराधियों में कोई खोफ नहीं हैं।
भजनलाल सरकार हर तरफ़ विफल रही हैं।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े