Sunday, May 3, 2026
Homeजिलानववर्ष के शुभारंभ 2025 पर प्राध्यापक ने किया रक्त दान

नववर्ष के शुभारंभ 2025 पर प्राध्यापक ने किया रक्त दान

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

बागोड़ा /जालौर नाहर हॉस्पिटल भीनमाल में आपातकाल में किडनी से पीड़ित व्यक्ति के जरूरत के लिए रविवार को रक्त दान की जरूरत होने पर सूचना मिलने पर देवदा का गोलीय मोरसीम निवासी प्राध्यापक केवदा राम नाहर हॉस्पिटल भीनमाल में पहुँच कर आपातकाल में किडनी से पीड़ित व्यक्ति कि जान बचाई।
प्राध्यापक केवदा राम ने पूर्व में भी दो बार रक्त दान कर मानवता का योगदान दिया है साथ ही केवदा राम ने कहा कि सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को कमजोरी नहीं होती है। इसका किसी भी तरह का भ्रम नहीं रखना चाहिए। रक्तदान महादान है। इससे लोगों की जिंदगी बचाई जाती है। सबसे ज्यादा ब्लड की जरूरत विभिन्न सड़क हादसा तथा अन्य तरह से घायल व्यक्तियों को पड़ती है। घायल होने के बाद उनके शरीर का ब्लड बाहर निकल गया रहता है। इसलिए उन्हें ब्लड चढ़ाना आवश्यक होता है। अगर उन्हें समय पर रक्त नहीं चढ़ाया जाए तो वैसे लोगों की जान जा सकती है। जो लोग रक्तदान करते हैं, उनके द्वारा दिए गए रक्त चढ़ाकर ऐसे लोगों की जान बचाई जाती है। साथ ही कहा कि ब्लड बैंक में रक्तदान करने की समुचित व्यवस्था है। इसलिए रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए व लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े