Sunday, May 3, 2026
Homeहादसाबजरी भरे डंपर ने बाइक सवार दंपति सहित दो बच्चों को रौंदा

बजरी भरे डंपर ने बाइक सवार दंपति सहित दो बच्चों को रौंदा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जालोर । सायला थाना क्षेत्र में पोषणा-उनडी रोड पर बजरी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बावतरा गांव निवासी उत्तमपुरी गोस्वामी (32), उनकी पत्नी पिंटा देवी (30), और उनके दो बच्चे हेमराज (5) व चिंटू (8) बाइक पर कोरा गांव में एक शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच पोषणा-उनडी रोड पर बजरी से लदे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे हुआ । पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी महेंद्रसिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। वही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को हटाने और डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने परिजनों के आने से पहले ही शवों और डंपर को मौके से हटा दिया। वही जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव, एडिशनल एसपी मोटाराम गोदारा, डीवाईएसपी गौतम जैन और तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया।फिलहाल मृतकों के शव मोर्चेरी में है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े