◆ वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना की दी हिदायत
सिरोही– (रमेश टेलर)सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में जिले भर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहे हैं। जिसके मध्य नजर अलग अलग जगहों पर पुलिस के जवान वाहन चालकों को यातायात नियमो की पालना करने की हिदायत दे रहे है। तो कहीं कहीं हेल्मेट पहने बाइक चालको को गुलाब का फूल दे कर सम्मान किया जा रहा, शनिवार को बरलूट थाना क्षेत्र के जावाल बस स्टैंड पर थाना प्रभारी गोपालराम ने वाहन चालकों को यातायात नियमो की पालना करने की हिदायत दी साथ ही उन्होंने बताया कि जान है तो जहांन हैं। इस दोरान यातायात नियम विरुद्ध वाहन चालने वालो के करीब 25 चालान थमा कर आगे से नियमो की पालना करने की सख्त हिदायत दी।
इस दौरान यातायात प्रभारी राजेन्द्र माली, सुरेश कुमार अंकित कुमार नारायण लाल समेत पुलिस के जवान मौजूद रहे।
