जालोर। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सत्यवीर यादव एवम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिव भगवान नागा आगामी 12 जनवरी,2025 रविवार को सुबह 11 बजे किसान कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओ की बैठक मलकेश्वर मठ जालोर में लेंगे।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष 12 जनवरी को जालोर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की बैठक लेकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
बेठक समाप्ति के पश्चात प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे।
कुम्पावत ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के प्रमुख कांग्रेसजन सहित किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवम तमाम कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।
