आहोर।भारतीय जनता पार्टी मंडल आहोर में “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत आज मंडल स्तरीय कार्यशाला आहोर विधायक कार्यालय में मण्डल अध्यक्ष किशोरसिंह अजीतपुरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री बंशीलाल सुथार द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान निमित्त सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें 17 सितंबर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हुए, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता अभियान निमित्त सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कार्यक्रम आयोजित करना अन्य सेवा संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने की चर्चा की।
इस कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला सह-संयोजक बिशनसिंह सोलंकी, पूर्व चेयरमैन सुजाराम प्रजापत, वरिष्ठ नेता नेमीचदं रावल, मंडल महामंत्री व कार्यक्रम मण्डल संयोजक कानाराम दमामी, मंडल महामंत्री रिखबेश सुथार, मण्डल सह-संयोजक हिम्मताराम मेघवाल, युवा मोर्चा महामंत्री सूर्यपाल सिंह मांगलिया, शक्ति केंद्र संयोजक मीठालाल मेघवाल, एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष टीमाराम मीणा, मंडल उपाध्यक्ष मोहन लाल ,खेतदान चारण, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नगाराम देवासी सहित समस्त मोर्चा के पदाधिकारी की उपस्थित रहे
भाजपा द्वारा “सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प” कार्यशाला हुई सम्पन्न
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
अन्य खबरे
