Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रमराजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जालोर । राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर जिलाध्यक्ष हीराराम रेड्डी ने बताया की प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन जय भोलेनाथ रिसोर्ट सामतीपूरा रोड जालोर मे प्रथम दिन आयोजित हुआ ।

मंच संचालन कपुराराम मीना प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छगन सिंह राजपुरोहित विधायक आहोर व कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय ज्ञानचंद यादव पुलिस अधीक्षक जालोर व अतिथि प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोकि नाथ माहौर, भवरलाल परमार जिलाध्यक्ष कांग्रेस, मोहनलाल परिहार अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जालोर, भवर लाल परमार सी. बी. ई. ओ सायला, ड्रा. जीतेन्द्र मेघवाल जे. के.ग्रुफ. ऑफ़, एजुकेशन आहोर, रमेशकुमार जैन समाज सेवी जालोर, गोकुलराम मीना मुख्य प्रदेश महा मंत्री व वार्ताकार श्रींमती अंशु बाला प्रधानाचार्य आहोर, बाबूलाल चावड़ा प्रधानाचार्य बावड़ी, लीला चौहान प्रधानाचार्य व भामाशाह लालाराम देवासी, अमरचंद, रमेश कुमार, बिंजाराम, सखाराम मीना, रघुवीर सिंह चारण, आदी का सम्मान विधायक द्वारा किया गया,इस अवसर पर संगठन द्वारा ज्ञापन प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे दिया गया -ज्ञापन मे -ओ. पी. एस यथावत रखने, पदोंउन्नति मे नियमानुसार आरक्षण लागु करने व रोस्टर लागु करने,सभी वर्गों की डी. पी. सी समय पर करने,स्कूली पाठक्रम मे अम्बेडकर, ज्योतिबा फुले, सावत्री बाई फुले की जीवनी पाठयक्रम मे शामिल करने को लेकर दिया गया, उसी के दौरान विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए बताया की शिक्षक ही राष्ट्र की धुरी है, शिक्षक ही सभी नेता व अधिकारी पैदा करते है, अम्बेडकर शिक्षक संघ के द्वारा दिए गए ज्ञापन को शिक्षा मंत्री महोदय व मुख्य मंत्री राजस्थान सरकार को भेजा जायेगा विधायक ने भरोसा दिलाया , तथा कहा की शिक्षक हित के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे, इसी के दौरान पुलिस अधीक्षक जालोर ने शिक्षकों की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के ऊपाय बताये व दुर्घटना से बचने के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलाना चाहिए, इस अवसर पर मोहनलाल राणा, सुरेश कुमार, खेताराम, मंगलाराम भारद्वाज, प्रवीण कुमार, चम्पत मीना, देवाराम हीरागर, बाबूलाल पारंगी, नन्द किशोर, भागचंद, रामेश्वर, आदी उपस्थित थे तथा मंच संचालन कपुराराम मीना प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया |

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े