◆ जावाल में विकास कार्यो का किया लोकार्पण
सिरोही – (रमेश टेलर)राज्यमंत्री ओटाराम देवासी शुक्रवार को सिरोही जिले के दौरे पर रहे, देवासी ने दिनभर क्षेत्र के विधालयो में होने वाले वार्षिकोत्सव में शरीक हुये।जिसमे शिवगंज सिरोही, माकरोडा, जावाल के विधायलो के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुये।
जावाल में राज्यमंत्री देवासी के साथ सांसद चौधरी के पहुंचने पर, विधायल परिवार के साथ ग्रामीणों ने ढोलधमाको के साथ स्वागत किया तो वही बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे कर सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान राज्यमंत्री देवासी के साथ सांसद लुम्बाराम चौधरी ने जावाल के नगरपालिका परिचर में 3 कमरों व एक हॉल के साथ 108 एम्बुलेंस व विकास कार्यो के लोकार्पण किये साथ ही मुख्यमंत्री सदभावना केंद्र का भी लोकार्पण किया, इस दोरानं सांसद चौधरी ने अपने उध्बोधन में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया तो राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि भजनलाल की सरकार में विकास के कार्यो तेजी से हो रहे है। उन्होंने कहा कि जावाल में भी जल्द ही बस स्टैंड बनाने के प्रयास शरू कर दिये हैं। इस दोरान राज्यमंत्री व सांसद से अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने वालो का तांता लग गया।
जावाल में लोकार्पण कार्यक्रम के दोरान जावाल पूर्व सरपंच रामवीर सिंह, सिरोही सीएमएचओ दिनेश खराड़ी, एसडीएम हरिसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी भबुताराम, सिरोही डिप्टी, पुलिस प्रशासन, पीएमश्री विधालय के प्रभारी ईश्र्वर लाल पुरोहित, विधायल परिवार के सदस्य नगरलासलिका ईओ के साथ सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ काफी संख्या मे नगरजन मौजूद रहे।
