भाद्राजून । राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र के महत्व, निष्पक्ष और सक्रिय मतदान की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और उन्हें अपने मतदान अधिकार का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले सहित तहसील भाद्राजून के नोरवा ग्राम पंचायत बीएलओ गणपतसिंह व भवरानी ग्राम पंचायत के इंद्रसिंह चौहान को सम्मानित कर शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।
