बागोड़ा/जालोर (रमेश वीरास) बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीयअध्यक्षा बहन कुमारी मायावती पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल सांसद द्वारा केंद्रीय बैठक करके मान्यवर एडवोकेट प्रेम बारूपाल को प्रदेश अध्यक्ष बसपा राजस्थान तथा एडवोकेट सुखराम बोस को जॉन प्रभारी (अजमेर जोन) कि नियुक्ति प्रदान की गई साथ ही एडवोकेट सुखराम बॉस को भीलवाड़ा राजसमंद पाली सिरोही जालौर ,बालोतरा, बाड़मेर ,जैसलमेर ,जोधपुर की जिम्मेदारी दी गई एडवोकेट सुखराम बॉस को जॉन प्रभारी बनाए जाने पर बहन कुमारी मायावती जी एवं राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है बॉस के जौन प्रभारी नियुक्त होने पर समस्त जालौर जिले में खुशी की लहर छाई हुई है बॉस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर पिछले 15 सालों से पार्टी में सेवाएं दे रहे हैं इससे पहले जिला प्रभारी जालौर सिरोही रह चुके हैं उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष जालौर मोहन पोषाणा ने दी है मोहन पोषाणा ने बताया की जल्द ही जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगी जिसमें आने वाले पंचायत राज चुनाव को लेकर के विशेष जिला विधानसभा सेक्टर कमेटियों के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा।
