कैलाश नगर । पुलिस थाना क्षेत्र के नारादरा नदी मे हो रहे अवैध बजरी खनन को लेकर कैलाश नगर पुलिस थाना प्रभारी प्रेम सिंह रावत ने बुधवार को दो टैक्टर ट्रॉली पकडी है। थाना प्रभारी ने बताया की कैलाश नगर मे मुख्य सड़क से अवैध बजरी परिवहन करते दो टैक्टर ट्रॉली पकड़ कर दोनो के खिलाफ खनन विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। टैक्टर चालक भीमाराम पुत्र चुनीलाल जाती बावरी निवासी हरजी हाल कैलाश नगर दुसरा सग्रामाराम पुत्र चुनीलाल जाती बावरी निवासी हरजी हाल कैलाश नगर दोनो के खिलाफ कार्यवाही कर चालान पेश किया गया।
