Monday, May 4, 2026
Homeधार्मिकश्री सांवला जी भगवान की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री सांवला जी भगवान की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

कैलाश नगर । (मनोहर सिंह) सेऊडा नगर में श्री सांवला जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मंगलवार को निकली भव्य एवं विशाल शोभायात्रा में भक्तों का जन सैलाब उमडा । बैंड बाजे, नासिक के ढोल एवं डीजे की मधुर स्वर लहरियों पर भक्त लोग नाचते गाते भगवान की जयकारा ने पुरे सेऊडा नगर को धर्ममय बना दिया। हाथी, घोड़े, पर बैठै लोग हाथो में धर्म ध्वजा थामें लोगेा के आकर्षण का केन्द्र बने हुए थें। शोभायात्रा में 151 कन्याओं ने सर पर कलश धारण किया हुआ था जिन पर पुष्प एवं ग़ुलाल की वर्षा लोग कर रहे थे।

मंदिर कमेटी क़े अध्यक्ष मालाराम सुथार ने बताया की शोभायात्रा में 11 रथो पर सांवला जी मंदिर क़े विभिन्न चढावो की बोली लगाने वाले लाभार्थी परिवार बैठे हुए थे उन्होंने बताया कि श्री सांवलाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय दिवस प्रातः शोभा यात्रा के बाद विद्वान आचार्य विपुल दवे,एवं भैरूशंकर रावल ने वास्तु पूजन एवं अन्य धार्मिक क्रियाएं पूर्ण कर्रवाई । लाभार्थी परिवारों की ओर से यज्ञ पूजन कर आहुतियां दी गई। सुथार ने बताया कि रात्री भजन संध्या मे शेरगिरी महाराज बिलेशवर महादेव मंदिर कैलाश नगर, श्रवणपुरी महाराज सोमनाथ महादेव मंदिर कैलाश नगर,रुपपुरी महाराज झाडोलीवीर,कैवलगिरी महाराज कैलाश नगर, जिलाध्यक्ष रक्षा भण्डारी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, कानाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य दिलीपसिंह देवड़ा,मोहन पुरोहित,विशनसिंह देवड़ा,सरपंच भगाराम प्रजापति के सेऊड़ा पहुंचने पर कमेटी के पदाधिकारी एवं सेऊड़ा नगर वासियों ने उनका स्वागत किया।
सुथार ने बताया कि रात्रि 9 बजे मशहूर भजन कलाकार छोटू सिंह रावणा बाड़मेर एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक अपनी उम्दा प्रस्तुतियां दी मधुबाला ने दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता, मथुरा में आया है….आप कहो तो सांवरा में घरगंगा बनजाऊ…..गोकुल हालो गायो चरावो मुरली री राग सुनावो रे सांवरिया ….भजन प्रस्तुत किए। इसी तरह कलाकार मनीष परिहार ने भी हारा चारभुजा रा नाथ धीमा हालो, अरे गोपीयों रा श्याम हवले हालो रे जी ….. जैसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर भाव विभोर कर दिया। नृत्य कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए भोर तक श्रोताओं को बैठने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर मोतीलाल चौधरी, प्रकाश भाई रावल,चम्पालाल रावल,लालाराम चौधरी, गणेशाराम, दिपाराम चौधरी, रमेश कुमार रावल,चेलाराम, मादाराम, दिनेश कुमार रावल,नैनाराम सुथार, गमनाराम,चेलाराम प्रजापति, सरुपाराम, अम्रतलाल त्रिवेदी, विष्णु भाई त्रिवेदी, धनाराम, ओबाराम,कस्तूराराम व अन्य गांव के गणमान्य लोग मोजूद रहे।
आज होगी महाप्रसादी एवं हेलीकोप्टर से पुष्पवर्षा
बुधवार को करीब 11 बजे प्राणप्रतिष्ठा के बाद मंदिर पर हेलीकोप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी उसके बाद फले चुंदड़ी महाप्रसादी का आयोजन होगा इसको लेकर सभी व्यवस्था कर ली गई है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े