सिरोही। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत श्रीमान जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी एवम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉक्टर दिनेश खराड़ी के निर्देशानुसार दिनांक 21 फरवरी 2025 को सिरोही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धर्मवीर द्वारा निरीक्षण एवम नमुनीकरण की कारवाई की गई ।जिसमे मैसर्स आहार किराना बाजार से काजू, घी एवम मेसर्स जीपीके सुपर बाजार से मिर्च पाउडर, काजू के कुल चार नमूने एकत्र कर जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला,जयपुर भिजवाया गया ,जांच रिपोर्ट अगर फेल प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।सभी खाद्य व्यापारियों को अनिवार्य रूप से खाद लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन हेतु निर्देश दिए गए । खाद पदार्थों,मिठाइयों को खुले में नही रखने हेतु पाबंद किया। सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमों की पालना हेतु निर्देशित किया गया ।
