Wednesday, May 13, 2026
Homeजिलाराष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पुलिस पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पुलिस पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सिरोही ( रमेश टेलर) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के पुलिस पदाधिकारीयो व पुलिस कर्मियों को कोटपा-2003 से संबंधित प्रशिक्षण रिजर्व पुलिस लाइन के सामुदायिक सभागार में सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी के निर्देशानुसार गुरुवार को दिया गया।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियम) अधिनियम 2003 की धारा 4, 5, 6 और 7 की धाराओं के बारे में जानकारी दी
डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. एसपी शर्मा व जिला ऐपिडेमियोलोजिस्ट धनीराम झा ने सभी को तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकशान के बारे में विस्तार से समझया साथ ही तम्बाकू सेवन नहीं करने व दूसरों को भी तम्बाकू सेवन से बचाने की शपथ दिलाई। प्रशिक्षण रिजर्व पुलिस लाइन प्रभारी राजेश पंचाल पुलिस निरीक्षक, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खां, एनटीसीपी डीईओ बलवान सिंह कौल उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े