Wednesday, May 13, 2026
Homeजिलाराजकीय अस्पताल भाद्राजून में होगा विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच व मोतियाबिन्द ऑपरेशन...

राजकीय अस्पताल भाद्राजून में होगा विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच व मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाद्राजून में सोमवार को सुबह 10 से 2 बजे तक रॉटरी क्लब व रोटेरियन मंजुबेन आर शाह अध्यक्ष अन्धता निवारण कमेटी रोटरी क्लब अहमदाबाद मेट्रो, जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड़ के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच व मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमे जाँच कराने वाले मरीजो को दवाइयां निःशुल्क दी जायेगी। शिविर में मुंबई, अहमदाबाद, जोधपुर से अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा सेवा दी जाएगी। कैंप स्थल पर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित महिला पुरुष को रात्रि विश्राम और भोजन व्यवस्था के साथ ऑपरेशन के बाद दूसरे दिन जाँच के बाद वापस छोड़ने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। ऑपरेशन के लिए लेन्स और सभी दवा मुफ्त मिलेगी। मरीज अपने साथ आधार कार्ड व जन आधार कार्ड या राशन कार्ड लेकर आवें।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े