Thursday, March 26, 2026
Homeखेल कूदसरस्वती प्रीमियर लीग -1 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता की फाइनल विजेता रही रॉयल...

सरस्वती प्रीमियर लीग -1 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता की फाइनल विजेता रही रॉयल चैलेंजर भूति, उपविजेता बनी एसवीएम टीम भूति

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ मैन ऑफ द सीरीज बने दामोंदर गर्ग, 100रनों की नाबाद पारीं से टीम को बनाया विजेता

◆मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, भामाशाह भंवरलाल माली, अशोक जोकरवाल ने विजेता टीमों को किया सम्मानित 

आहोर । (सुरेश गर्ग रोडला) रविवार को भूति के खेल मैदान में सरस्वती प्रीमियर लिग -1 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाईनल मैंच खेला गया। सेमीफइनल मैंच गंजानंद -11 कवलां व रॉयल चैलेंजर टीम भूति के बीच प्रथम सेमीफइनल मुकाबला खेला गया जिसमे रॉयल चैलेंजर टीम भूति ने ट्रास जीतकर बोंलिंग करने का फेसला लिया गया। गंजानंद -11कवलां की टीम के रेवतसिंह की टीम ने 89रनों का लक्ष्य रॉयल चैलेंजर टीम भूति को दिया। वही रॉयल चैलेंजर टीम भूति के दामोदर गर्ग ने 69रनों की नाबाद पारी खेलते हुए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करते हुए पांचवें ओवर में टीम को जीत दिलाई। वही क्रिकेट प्रतियोगिता का दुसरा सेमीफाइनल मैंच एसवीएम -1 व एसवीएम -2 के बीच खेला गया जिसमें एसवीएम टीम -1की टीम दूसरे सेमीफाईनल मैंच की विजेता रही। वही भूति के खेल मैदान में फाईनल मैंच एसवीएम भूति व रॉयल चैलेंजर टीम भूति के बीच फाईनल मैंच खेला गया। जिसमें एसवीएम भूति ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया गया। वही दामोदर गर्ग ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए टीम को 148 रनों की पारी के साथ 149रनों का लक्ष्य एसवीएम टीम भूति को दिया। जिसमें एसवीएम टीम भूति के रोहित सिंह ने 53रनों की पारी खेली लेकिन अपने टीम के लिए अंतिम ओवर तक जीत नही दिला पाये निर्धारित लक्ष्य से 52 रनों से रॉयल चैलेंजर भूति की टीम फाईनल की विजेता रही।

वही फाईनल मुकाबले में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, भामाशाह भंवरलाल माली, अशोक जोकरवाल ने विजेता टीमों को ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही फाईनल विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स भूति टीम 2100रू व ट्राफी एवं उपविजेता एसवीएम टीम भूति को 1100रू व ट्राफी से अतिथियों ने सम्मानित किया। वही मैन आफ दी सीरीज दामोदर गर्ग व बेस्ट बेस्टमैन रोहित सिंह व बेस्ट गेंदबाजी हेमन्त, वही मैंच के मैन आफ द मैंच के खिलाडियों को भी पुरस्कृत किया गया। वही इस मौके मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, भामाशाह भंवरलाल माली, अशोक जोकरवाल, माही देवासी, महेंद्र मंडोरा, गोविन्द माली, नरेश घाँची, उतमकुमार गोला, जितु माली, महेंद्र माली, कैलाश माली, भरत सुदेंशा, रमेश आदिवाल सहित भामाशाह मौजूद रहे। वही दो दिवसीय मैँच में निर्णायक नारायण पारंगी, रमेश राठौड़, गजेंद्र, जेठाराम, नारायण गुर्जर मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में मंच संचालक रमेश आदिवाल भूति ने किया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े