सिरोही – (रमेश टेलर)बरलूट के आदर्श विधा मंदिर में शिशु बाल वार्षिकोत्सव का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार रावल द्वारा अतिथि परिचय व प्रबन्ध समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व साफापोशी कर स्वागत किया गया।
वर्षभर में विद्यामंदिर में होने वाली गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । नन्हें -मुन्ने बालक बालिकाओ द्वारा विभिन्न रंगमंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसमे गणेश वंदना , खम्मा घनी,कन्हैया मुरली वालो रे, बुद्धू सा मन कविताएं ,विचित्र वेशभूषा उड़े जैसे हवा , होली नृत्य व वीर शिवाजी की एकांकी ने सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति सदस्य अमराराम , वेलाराम, सरूपाराम , किशोर पुरोहित समेत विद्या मंदिर के आचार्य उपस्थित रहे कार्यक्रम शांति पाठ के साथ सम्पन्न हुआ ।
वार्षिकोत्सव में भामाशाहों का विद्यालय परिवार ने किया सम्मान
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
