◆भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की दी शुभकामनाएं
◆सांसद चौधरी ने जम कर किया गैर नृत्य
सिरोही –– (रमेश टेलर) होली महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले रविवार को जिला जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह पणिहारी गार्डन में आयोजित हुआ।

इस दोरानं पार्टी के पदाधिकारीयो,वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर हर्षोल्लास से होली के विविध रंगो के साथ एक दूसरे को गुलाल रंग मलते हुए टीका लगाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही आपसी स्नेह सौहार्द के साथ एकजुटता का संकल्प दोहराकर होली पर्व की खुशियां मनाते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, वरिष्ठ भाजपा नेत्री तारा भंडारी सहित संत महात्माओं का सानिध्य मिला जिसमें महंत तीर्थगिरी महाराज, संत राजूगिरी महाराज, संत भजनाराम महाराज सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओ शिरकत करते हुए एक दूसरे को पावन पर्व की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुंबाराम चौधरी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले। साथ ही उन्होंने होली पर्व पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यह पर्व सभी के जीवन में नया उत्साह ऊर्जा भरे और एकता के रंग को ओर गहरा करे।
जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने बताया कि आपसी स्नेह एकता बढ़ाने वाली होली का पर्व रंगों के साथ-साथ भाईचारा और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है सभी को अपने मतभेद बुलाकर दूरियां खत्म करके इस पर्व को मनाना चाहिए।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने ढोल थाली की धुन पर पारंपरिक गेर नृत्य कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कार्यकर्ता भी सांसद के साथ गेर नृत्य में झूम उठे।
होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, पदाधिकारी व जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
