◆आनन्द विद्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रोडला में हुआ कार्यक्रम
आहोर । उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम रोडला के आनन्द विद्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रोडला के कक्षा अष्टमीं के विद्यार्थियों का विदाई एवं वार्षिकोत्सव समारोह माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रधानाध्यापक सुमेरसिंह राठौड़, सचिव महेंद्र सिंह भाटी सहित अतिथियों की मौजूदगी में किया गया। सेवानिवृत प्रधानाचार्य पुरणपुरी गोस्वामी, वीराराम माली, गोविन्द दास कवराडा ने विद्यार्थियों को आर्शीवाद के रूप में अपने शब्दों से सदैव सर्वक्षैष्ठ करने की बात करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें प्रेषित की। वही स्थानीय विद्यालय के सचिव महेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि विद्यालय के छात्र/छात्रों को भाषा लेखन, सेवाभावी, अनुशासन, उपस्थिती, कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें प्रेषित की। कार्यक्रम का मंच संचालन सचिव महेंद्र सिंह भाटी ने किया। वही कार्यक्रम में पुर्व विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।इस मौके सेवानिवृत प्रधानाचार्य पुरणपुरी गोस्वामी, वीराराम माली, गोविन्द दास, प्रधानाध्यापक सुमेरसिंह राठौड़, सचिव महेंद्र सिंह भाटी, अभिभावक छैलसिंह भाटी, सुरेश दास वैष्णव, श्रवणदास वैष्णव, विद्यालय शिक्षक दिनेश परमार, गुमानपुरी गोस्वामी, शिक्षिका सुश्री करीनासुथार, सुश्री आशा कंवर, सुश्री कोमल कंवर सहित विद्यालय छात्र /छात्राएँ एवं अभिभावक मौजूद रहे।
