◆ भूति के आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता गंगादेवी की 40वर्ष की सेवा के बाद रिटायरमेंट
◆राजीव गाँधी सेवा केन्द्र भूति में भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, सुपरवाइजर सुमन चौधरी सहित अतिथि रहे मौजूद
भूति । (सुरेश गर्ग रोडला) आंगनवाड़ी केन्द्र दो केन्द्र क्रमांक 501 के आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता गंगा देवी की 40वर्ष की आंगनवाड़ी सेवाकार्य के बाद शनिवार को भूति के राजीव गाँधी सेवा केन्द्र में रिटायरमेंट कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रशासक प्रतिनिधि लाखाराम देवासी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुमन चौधरी, सुरेंद्र देवासी, नर्सिंग आफिसर रमेश गर्ग, रामाराम बडवाल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, सहायिका सहित ग्रामवासियों व आंगनवाड़ी कार्मिकों की मौजूदगी में 40वर्षो की मानदेय सेवा के बाद सेवानिवृति मौके पर माला पहनाकर सराहनीय सेवा कार्य के लिए बधाई दी।इस मौके बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
