रोडला में फार्मर रजिस्ट्री शिविर में किसानों में दिखा उत्साह
आहोर उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोडला के राजीव गाँधी सेवा केन्द्र में फार्मर रजिस्ट्री शिविर के तहत तीन दिवसीय शिविर में 874 किसानो की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनी। वही किसानों की आईडी बनने से उत्साह दिखा। शिविर में प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, रोडला पटवारी पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, पटवारी महिपाल सिंह जोधा, कृषि पर्यवेक्षक इन्द्रसिंह, कनिष्ठ लिपिक गणेशाराम कुमावत, हरीश माधव, बाबुलाल गर्ग,लादुराम मेंघवाल,मोहनलाल परमार, गणपत मीणा, भंवर मीणा, खीमाराम, विक्रमसिंह, मुकेश प्रजापत सहित शिविर से जुडे कार्मिक व ईमित्र कियोस्क संचालक व ग्रामीण मौजूद रहे। वही रोडला पटवारी पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शिविर में प्रथम दिन 334,द्वितीय दिन 314 व तीसरे दिन 226 किसानों की फार्मर आईडी बनी। तीन दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री शिविर के दौरान ग्राम पंचायत रोडला के ग्राम रोडला, गुडाइन्द्रपुरा, केराल के किसानो की आईडी बनी। वही शिविर में किसानो में उत्साह देखा गया। वही शिविर के दौरान किसान को जागरूकता के माध्यम से अधिकाधिक शिविर में पंजीकरण करवाने को लेकर जागरूक किया गया।वही शिविर में किसानों ई-केवाईसी और भूमि सत्यापन के बाद किसानों को 11अंकों की यूनिक आईडी दी गई आईडी पाकर किसानों ने खुशी व्यक्त की।
